Osho Birthday Songs 2023
Sw Shailendra Saraswati has kindly shared the music and information of this collection.
- Writers
- Sw Omanand Saraswati (Pramod Bhatt)
- Artists
- Ma Amrit Priya
- Sw Shailendra Saraswati (duet in song 5 only)
- Recorded
- at Swar Darpan Studio, Jabalpur
- Released
- 2023-12-11, Osho's birthday
- Length
- 1:18:39
Tracks - full length
- 01 Jab Aankh Khule To Ho Osho Tumhara Darshan - जब आंख खुले तो हो - 17:31 - Lyrics
- 02 Meri Duniya Se Andheron Ko - मेरी दुनिया से अंधेरों को मिटाने वाले - 19:01 - Lyrics
- 03 Osho Osho Bol Manwa - ओशो ओशो बोल मनवा - 17:32 - Lyrics
- 04 Osho Tumhi Brhma Ki Jhankar Ho - ओशो तुम ही ब्रह्म की झंकार हो - 11:18 - Lyrics
- 05 Kitne Pyare Hamare Bhagwan - कितने प्यारे हमारे भगवान - 13:17 - Lyrics
Editions
Collection
- File:Jpg
- Label (Distributor) :
- OMA Catalog No : TV00,432
- Format : Just a collection of the new birthday songs
- Artwork :
Video
- 1 Jab Aankh Khule To Ho Osho Tumhara Darshan - जब आंख खुले तो हो
Lyrics
Jab Aankh Khule To Ho Osho Tumhara Darshan
- जन्म मरण का ये सफर चले तुम्हारे साथ
- थामे रहो मेरे हाथ को हे नाथों के नाथ
- सुबह तुम्हारे नाम हो शाम तुम्हारे नाम
- दर्शन हम करते रहें भगवन आठों याम
- जब आंख खुले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- जब आंखे लगे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- जब सांस चले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- जब सांस रुके तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- जब धूप गुलाबी आकर दे सुबह पहली दस्तक
- दरवाजा खुले तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- जब शम्मा धुंआ बनकर खो जाये आसमां में
- कुछ भी न रहे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- मीलों का सफ़र करके जब रूह का ये दरिया
- सागर में गिरे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
- अहसास ये खुदी का ये नाम रूप का भ्रम
- जब मिटने लगे तो हो ओशो तुम्हारा दर्शन
Meri Duniya Se Andheron Ko
- मेरी दुनिया से अंधेरों को मिटाने वाले
- आ! मेरी रूह की शम्मा को जलाने वाले
- मेरे ओशो मेरे ओशो
- =====
- ऐ मसीहा मेरे तुझ पे ये दिलो-जां क़ुर्बां
- जिस्म में फ़िर से नई जान को लाने वाले
- =====
- मेरी हर साँस है धड़कन है इबादत तेरी
- दश्त-ए-तन्हाई में अनहद को सुनाने वाले
- =====
- रंजो-गम-तर्क से ईमान को आजाद किया
- शहरे रब तक मेरी परवाज़ को लाने वाले
- =====
- अपनी रहमत से खुदी मेरी मिटाने वाले
- शुक्रिया, राजेखुदा हमको बताने वाले
- =====
- सब पे आवाज़ ने ओशो तुम्हारी जादू किया
- जन्मों से नींद में सोयों को जगाने वाले
- =====
- है जनम-दिन ओशो का, शुभ-दिन हम सबका
- हम सब को मुबारक हो
- श्री रजनीश जय ओशो, जय भगवन ओशो
- जय जय जय जय ओशो
Osho Osho Bol Manwa
- घूंघट के पट खोल रे, तो को पीव मिलेंगे।
- घट घट में वह साईं रमता, कटुक वचन मत बोल।
- =====
- मीठी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए
- औरन को शीतल करे, आप भी शीतल होए।
- =====
- है कितना मीठा मीठा, गुरु देव का नाम
- चरणों में उनके करूं, बारम्बार प्रणाम।
- =====
- गुरु नाम के सुमिरन से, जागे दिल में प्रीति
- गूंज उठे धुन शांति की, हो प्रभु की अनुभूति।
- =====
- ओशो ओशो बोल मनवा, ओशो ओशो बोल
- ध्यान-प्रेम की हाला पीकर, मस्ती में तू डोल।
- =====
- ओशो ओशो बोल मनवा, ओशो ओशो बोल
- ध्यान-प्रेम की हाला पीकर, मस्ती में तू डोल।
- =====
- सुमिरन लगन लगाय के मुख से कछु न बोल
- बाहर के पट बंद करके, अंतर के पट खोल।
- =====
- अंतर्मुखी शक्ति की धारा, अभी यहीं आनंद का द्वारा
- कितना यह जीवन प्यारा, अवसर है अनमोल।
- =====
- चलती चाखी देखकर, दिया कबीरा रोय
- दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोय।
- =====
- जो पकड़े है कूल किनारा, वो मानुष उलझन में हारा
- जीवन है इक बहती धारा. राम नाम रस घोल।
- =====
- सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल।
- कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल।
- =====
- ओशो ने शिष्यों को जगाया,
- अंतस का आलोक दिखाया
- शाश्वत का संगीत सुनाया, पिय पायो अनमोल।
Osho Tumhi Brhma Ki Jhankar Ho
- ओशो तुम ही ब्रह्म की झंकार हो
- ओम हो ओशो तुम्हीं ओंकार हो
- =====
- ज्ञानियों का ज्ञान तुम, प्रेमियों का प्रेम तुम
- सारी सृष्टि का तुम्हीं आधार हो
- =====
- फूल स्वर के मै चढ़ाऊं, भाव की माला चढ़ाऊं
- हे प्रभु पूजा मेरी स्वीकार हो
- =====
- साज़ बजते हैं तुम्हीं से, गीत उठते हैं तुम्हीं से
- तुम कृपा का मेघ हो मल्हार हो
- =====
- तुम ही नाद की खनक में, शून्य महल की चमक में
- खोलते तुम्हीं प्रभु का द्वार हो
Kitne Pyare Hamare Bhagwan
- कितने प्यारे हमारे भगवान
- जग से न्यारे हमारे भगवान
- नैना जादू भरे, मुख से अमृत झरे
- सबकी आंखों के तारे भगवान
- =====
- आज शाम के आंचल में इक रंग बिखरने लगा है
- अंतर्वीणा के तारों पर अनहद बजने लगा है
- मन है ठहरा हुआ मौन गहरा हुआ
- दिल में आलोक फिर इक सुनहरा हुआ
- जब पधारे हमारे भगवान
- =====
- मन के लाखों अरमानों के तूफानों से बचाया
- ध्यान-प्रेम की पतवारों से नाव चलाना सिखाया
- कामना मिट गईं बाधाएं हट गईं
- जब विचारों की सब आंधियां रूक गईं
- लाये कश्ती किनारे भगवान
- =====
- भक्तों की पुकार को सुनकर प्रभु इस जग में आए
- अंधियारे सब दूर हटाकर हमें निज रूप दिखाए
- मुस्कुराते, हंसाते, जगाते हैं जो
- मैत्री की सुगंध बिखराते हैं वो
- जानो दिल के सहारे भगवान