Letter written on 27 Oct 1961: Difference between revisions

From The Sannyas Wiki
Jump to navigation Jump to search
m (Text replacement - "" to "[[Category:Manuscripts [[Category:Manuscript Letters (hi:पांडुलिपि पत्र)|")
No edit summary
Line 41: Line 41:


[[Category:Manuscripts]] [[Category:Manuscript Letters (hi:पांडुलिपि पत्र)|Letter 1961-10-27]]
[[Category:Manuscripts]] [[Category:Manuscript Letters (hi:पांडुलिपि पत्र)|Letter 1961-10-27]]
[[Category:Unpublished Hindi (hi:अप्रकाशित हिंदी)|Letter 1961-10-27]]

Revision as of 07:07, 10 August 2021

This is one of hundreds of letters Osho wrote to Ma Anandmayee, then known as Madan Kunwar Parakh. It was written on 27th October 1961. The letterhead has a simple "रजनीश" (Rajneesh) in the top left area, in a heavy but florid font, and "115, Napier Town, Jabalpur (M.P.) in the top right, in a lighter but still somewhat florid font.

Osho's salutation in this letter is a simple "मां", Maan, Mom or Mother. It has a few of the hand-written marks that have been observed in other letters: a blue number (28) in a circle in the top right corner, a red tick mark, and a second number (54) in the bottom right corner.

रजनीश
११५, नेपियर टाउन
जबलपुर (म. प्र.)

२७ अक्तूबर १९६१

मां,
सूरज की किरणों से पटे रास्तों को पार कर घर वापिस आगये हैं। सुबह से सूरज चमकता रहा है और मार्ग के वन्य नदी-नालों पर उसकी छबि सोना बिखेरती रही है।

मैं विगत चार दिनों के सुखद स्मरण से भरा रहा हूँ। प्रभु चर्चा में ही वे सारी घड़ियां बीतीं है। यह मेरा आंतरिक आनंद है। मैं चाहता हूँ कि प्रत्येक हृदय को एक दर्पण बनाना है : प्रभु तो है ही : हम ही दर्पण होजावें तो वह प्रतिबिम्बित होजाता है।

चित्त की निर्मलता मुक्ति है : चित्त का मैल ही संसार है।

इस चित्त की सरलता पा लेना कठीन नहीं है क्योंकि वह हमारा स्वभाव है। विकार की आदत पड़ी है अन्यथा विकार ही कठीन है। धर्म-विज्ञान ने यह सत्य प्रत्येक युग में दुहाराया है। इस युग को भी यह कह देना आवश्यक है। जिसे हम कठिन मानते हैं वह कठिन होजाता है और जिसे हम सरल मानते हैं वह सरल होजाता है। विचार अद्भुत शक्ति है। प्रभु को पाना कठिन है; इस विचार सरणि ने लोक-मानस में बैठकर बहुत अनहित किया है। इस व्यर्थ की धारणा को जड़मूल से अलग करना आवश्यक है। इसके अभाव मे वह क्रांति असंभव है जिससे कि विश्व-चेतना का पुनराध्यात्मीकरण होसकता है।

विश्व ईश्वर-आस्था को पुनरुज्जीवित कर सकता है : केवल एक छोटा सा मंत्र कान में फूंक देना है। वह मंत्र है ईश्वर को पाना सरल है। और कुछ भी नहीं करना है : बस अपने में झांकने से ही वह प्रगट हो जाता है।

ईश्वर को पाना सरल है : सच, ईश्वर को पाना बहुत सरल है। उससे सरल और सुगम और कोई बात नहीं है। यह जान लेना आधा पालेना है।

xxx

मैं अप्पा साहब पटवर्धन से मिलने को नहीं रुक सका : उनसे मेरी ओर से क्षमा मांग लें और उन्हें मेरे विनम्र प्रणाम कहें। उनकी दी गई पुस्तक पढ़ने शुरू किया हूँ।

रजनीश के प्रणाम


See also
Letters to Anandmayee ~ 25 - The event of this letter.
Letters to Anandmayee - Overview page of these letters.