Manuscripts ~ Vichar Ke Liye Vicharon Se Mukti (विचार के लिए विचारों से मुक्ति): Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
Dhyanantar (talk | contribs) m (correct info) |
Dhyanantar (talk | contribs) (correct info) |
||
Line 17: | Line 17: | ||
!| '''sheet no''' || '''original photo''' || '''enhanced photo''' || '''Hindi transcript''' | !| '''sheet no''' || '''original photo''' || '''enhanced photo''' || '''Hindi transcript''' | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 1R || [[image:man1033.jpg|200px]] || [[image:man1033-2.jpg|200px]] || | | 1R || [[image:man1033.jpg|200px]] || [[image:man1033-2.jpg|200px]] || | ||
:विचार-शक्ति के संबंध में आप जानना चाहते हैं? निश्चय ही विचार से बड़ी और कोई शक्ति नहीं। विचार व्यक्तित्व का प्राण है। उसके केंद्र पर ही जीवन का प्रवाह घूमता है। मनुष्य में वही सब प्रकट होता है, जिसके बीज वह विचार की भूमि में बोता है। विचार की सचेतना ही मनुष्य को अन्य पशुओं से पृथक भी करती है। लेकिन यह स्मरण रहे कि विचारों से घिरे होने और विचार की शक्ति में बड़ा भेद है। भेद ही नहीं, विरोध भी है। विचारों से जो जितना घिरा होता है, वह विचार करने से उतना ही असमर्थ और अशक्त हो जाता है। विचारों की भीड़ चित्त को अंततः विक्षिप्त करती है। विक्षिप्तता विचारों की अराजक भीड़ ही तो है! शायद इसीलिए जगत में जितने विचार बढ़ते जाते हैं, उतनी ही विक्षिप्तता भी अपनी जड़ें जमाती जाती है। विचारों का आच्छादन विचार-शक्ति को ढांक लेता है और निष्प्राण कर देता है। विचार का सहज स्फुरण विचारों के बोझ से निःसत्व हो जाता है। विचारों के बादल विचार-शक्ति के निर्मल आकाश को धूमिल कर देते हैं। जैसे वर्षा में आकाश में घिर आए बादलों को ही कोई आकाश समझ ले, ऐसी ही भूल विचारों को ही विचार-शक्ति समझने में हो जाती है। फिर भी विचार की क्षमता और विचारों के संग्रह में ऐसी भूल सदा ही होती आई है। मनुष्य के अज्ञान की आधारभूत शिलाओं में से एक भ्रांति यह भी है। विचारों का संग्रह विचार-शक्ति का प्रमाण नहीं है। विपरीत विचार-शक्ति के अभाव को ही इस भांति विचारों से भर कर पूरा कर लिया जाता है। प्रसुप्त विचारणा को बिना जगाए ही विचार-संग्रह विचारणा के होने का भ्रम देने लगता है। अज्ञान में ही ज्ञान की अहं-पूर्ति का इससे आसान कोई मार्ग नहीं है। स्वयं में विचार की जितनी रिक्तता अनुभव होती है, उतनी ही विचारों से उसे छिपा लेने की प्रवृत्ति होती है। विचार को जगाना तो बहुत श्रमसाध्य है; किंतु विचारों को जोड़ लेना बहुत सरल है, क्योंकि विचार तो चारों ओर परिवेश में तैरते ही रहते हैं। समुद्र के किनारे जैसे सीप-शंख इकट्ठा करने में कोई कठिनाई नहीं है, ऐसे ही संसार में विचार-संग्रह अति सरल कार्य है। विचार-शक्ति है स्वरूप, जब कि विचार हैं पराए। विचार-शक्ति को स्वयं में खोजना होता है और विचारों को स्वयं के बाहर। एक के लिए अंतर्मुखता और दूसरे के लिए बहिर्मुखता के द्वारों से | :विचार-शक्ति के संबंध में आप जानना चाहते हैं? निश्चय ही विचार से बड़ी और कोई शक्ति नहीं। विचार व्यक्तित्व का प्राण है। उसके केंद्र पर ही जीवन का प्रवाह घूमता है। मनुष्य में वही सब प्रकट होता है, जिसके बीज वह विचार की भूमि में बोता है। विचार की सचेतना ही मनुष्य को अन्य पशुओं से पृथक भी करती है। लेकिन यह स्मरण रहे कि विचारों से घिरे होने और विचार की शक्ति में बड़ा भेद है। भेद ही नहीं, विरोध भी है। विचारों से जो जितना घिरा होता है, वह विचार करने से उतना ही असमर्थ और अशक्त हो जाता है। विचारों की भीड़ चित्त को अंततः विक्षिप्त करती है। विक्षिप्तता विचारों की अराजक भीड़ ही तो है! शायद इसीलिए जगत में जितने विचार बढ़ते जाते हैं, उतनी ही विक्षिप्तता भी अपनी जड़ें जमाती जाती है। विचारों का आच्छादन विचार-शक्ति को ढांक लेता है और निष्प्राण कर देता है। विचार का सहज स्फुरण विचारों के बोझ से निःसत्व हो जाता है। विचारों के बादल विचार-शक्ति के निर्मल आकाश को धूमिल कर देते हैं। जैसे वर्षा में आकाश में घिर आए बादलों को ही कोई आकाश समझ ले, ऐसी ही भूल विचारों को ही विचार-शक्ति समझने में हो जाती है। फिर भी विचार की क्षमता और विचारों के संग्रह में ऐसी भूल सदा ही होती आई है। मनुष्य के अज्ञान की आधारभूत शिलाओं में से एक भ्रांति यह भी है। विचारों का संग्रह विचार-शक्ति का प्रमाण नहीं है। विपरीत विचार-शक्ति के अभाव को ही इस भांति विचारों से भर कर पूरा कर लिया जाता है। प्रसुप्त विचारणा को बिना जगाए ही विचार-संग्रह विचारणा के होने का भ्रम देने लगता है। अज्ञान में ही ज्ञान की अहं-पूर्ति का इससे आसान कोई मार्ग नहीं है। स्वयं में विचार की जितनी रिक्तता अनुभव होती है, उतनी ही विचारों से उसे छिपा लेने की प्रवृत्ति होती है। विचार को जगाना तो बहुत श्रमसाध्य है; किंतु विचारों को जोड़ लेना बहुत सरल है, क्योंकि विचार तो चारों ओर परिवेश में तैरते ही रहते हैं। समुद्र के किनारे जैसे सीप-शंख इकट्ठा करने में कोई कठिनाई नहीं है, ऐसे ही संसार में विचार-संग्रह अति सरल कार्य है। विचार-शक्ति है स्वरूप, जब कि विचार हैं पराए। विचार-शक्ति को स्वयं में खोजना होता है और विचारों को स्वयं के बाहर। एक के लिए अंतर्मुखता और दूसरे के लिए बहिर्मुखता के द्वारों से | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 1V || [[image:man1034.jpg|200px]] || [[image:man1034-2.jpg|200px]] || | | 1V || [[image:man1034.jpg|200px]] || [[image:man1034-2.jpg|200px]] || | ||
:यात्रा करनी होती है। इसलिए ही मैंने कहा कि दोनों यात्राएं भिन्न ही नहीं, विरोधी भी हैं। और जो उनमें से एक यात्रा पर जाता है, वह इस कारण ही दूसरी यात्रा पर नहीं जा सकता है। | :यात्रा करनी होती है। इसलिए ही मैंने कहा कि दोनों यात्राएं भिन्न ही नहीं, विरोधी भी हैं। और जो उनमें से एक यात्रा पर जाता है, वह इस कारण ही दूसरी यात्रा पर नहीं जा सकता है। | ||
Line 44: | Line 44: | ||
:अज्ञान का बोध विनम्रता लाता है और तथाकथित ज्ञान अहंकार को राज-सिंहासन पर बैठा देता है, जब कि वास्तविक ज्ञान के लिए अहंकार का विलीन होना अनिवार्य है। | :अज्ञान का बोध विनम्रता लाता है और तथाकथित ज्ञान अहंकार को राज-सिंहासन पर बैठा देता है, जब कि वास्तविक ज्ञान के लिए अहंकार का विलीन होना अनिवार्य है। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 2R || [[image:man1035.jpg|200px]] || [[image:man1035-2.jpg|200px]] || | | 2R || [[image:man1035.jpg|200px]] || [[image:man1035-2.jpg|200px]] || | ||
:अहंकार का केंद्र है संग्रह। वह संग्रह पर ही जीता है, क्योंकि आत्यंतिक रूप में वह संग्रह के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। उसकी अपनी सत्ता नहीं है। उसकी सत्ता संग्रह की ही उप-उत्पत्ति है। इसलिए अहंकार संग्रह को गति देता है और असंग्रह की संभावना से ही भयभीत होता है। असंग्रह की अवस्था का अर्थ है उसकी मृत्यु। इसलिए संग्रह होता है। और संग्रह, और संग्रह..ऐसी ही उसकी सतत पुकार बनी रहती है। और, और, और..यही उसकी अभीप्सा है। इसलिए जब तक चित्त और की दौड़ में होता है तब तक स्वयं को नहीं जाना पाता। दौड़ जानने के लिए अवकाश ही नहीं देती। फिर यह दौड़ धन की हो या धर्म की, पद की हो या यश की, ज्ञान की हो या त्याग की, इससे कोई भेद नहीं पड़ता है। जहां दौड़ है वहां अहंकार है, जहां अहंकार है वहां अज्ञान है। विचार-संग्रह की दौड़ भी धन-संग्रह की दौड़ जैसी ही है। धन-संग्रह स्थूल धन-संग्रह है, तो विचार-संग्रह सूक्ष्म धन-संग्रह। और ध्यान रहे कि सभी संग्रह आंतरिक दरिद्रता के द्योतक होते हैं। भीतर की दरिद्रता का अनुभव ही बाहर के धन की तलाश में ले जाता है। और यहीं मूल भूल शुरू हो जाती है। पहला ही चरण गलत दिशा में पड़ जाए तो गंतव्य के ठीक होने का तो सवाल ही नहीं उठता। दरिद्रता भीतर है और धन की खोज बाहर! यह विसंगति ही सारे जीवन को रेत से तेल निकालने के अर्थहीन श्रम में नष्ट कर देती है। फिर यह हो भी सकता है कि रेत से तेल निकल आवे, लेकिन बाह्य समृद्धि आंतरिक दरिद्रता को कभी भी नष्ट नहीं कर सकती। उन दोनों में कोई संबंध ही नहीं। दरिद्रता भीतर है, तो ऐसी समृद्धि को खोजना होगा जो स्वयं भी भीतर की ही हो। अज्ञान आंतरिक है, तो आंतरिक रूप से आविर्भूत ज्ञान ही उसकी समाप्ति बन सकता है। मैं जो कह रहा हूं, क्या वह दो और दो चार की भांति ही सुस्पष्ट नहीं है? धन चाहते हैं या कि धनी दिखना चाहते हैं? ज्ञान चाहते हैं या कि अज्ञानी नहीं दिखना चाहते? सब भांति के संग्रह दूसरों को धोखा देने के उपाय हैं। लेकिन इस भांति स्वयं को धोखा नहीं दिया जा सकता है। यह सत्य दिखते ही दृष्टि में एक आमूल परिवर्तन शुरू हो जाता है। | :अहंकार का केंद्र है संग्रह। वह संग्रह पर ही जीता है, क्योंकि आत्यंतिक रूप में वह संग्रह के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। उसकी अपनी सत्ता नहीं है। उसकी सत्ता संग्रह की ही उप-उत्पत्ति है। इसलिए अहंकार संग्रह को गति देता है और असंग्रह की संभावना से ही भयभीत होता है। असंग्रह की अवस्था का अर्थ है उसकी मृत्यु। इसलिए संग्रह होता है। और संग्रह, और संग्रह..ऐसी ही उसकी सतत पुकार बनी रहती है। और, और, और..यही उसकी अभीप्सा है। इसलिए जब तक चित्त और की दौड़ में होता है तब तक स्वयं को नहीं जाना पाता। दौड़ जानने के लिए अवकाश ही नहीं देती। फिर यह दौड़ धन की हो या धर्म की, पद की हो या यश की, ज्ञान की हो या त्याग की, इससे कोई भेद नहीं पड़ता है। जहां दौड़ है वहां अहंकार है, जहां अहंकार है वहां अज्ञान है। विचार-संग्रह की दौड़ भी धन-संग्रह की दौड़ जैसी ही है। धन-संग्रह स्थूल धन-संग्रह है, तो विचार-संग्रह सूक्ष्म धन-संग्रह। और ध्यान रहे कि सभी संग्रह आंतरिक दरिद्रता के द्योतक होते हैं। भीतर की दरिद्रता का अनुभव ही बाहर के धन की तलाश में ले जाता है। और यहीं मूल भूल शुरू हो जाती है। पहला ही चरण गलत दिशा में पड़ जाए तो गंतव्य के ठीक होने का तो सवाल ही नहीं उठता। दरिद्रता भीतर है और धन की खोज बाहर! यह विसंगति ही सारे जीवन को रेत से तेल निकालने के अर्थहीन श्रम में नष्ट कर देती है। फिर यह हो भी सकता है कि रेत से तेल निकल आवे, लेकिन बाह्य समृद्धि आंतरिक दरिद्रता को कभी भी नष्ट नहीं कर सकती। उन दोनों में कोई संबंध ही नहीं। दरिद्रता भीतर है, तो ऐसी समृद्धि को खोजना होगा जो स्वयं भी भीतर की ही हो। अज्ञान आंतरिक है, तो आंतरिक रूप से आविर्भूत ज्ञान ही उसकी समाप्ति बन सकता है। मैं जो कह रहा हूं, क्या वह दो और दो चार की भांति ही सुस्पष्ट नहीं है? धन चाहते हैं या कि धनी दिखना चाहते हैं? ज्ञान चाहते हैं या कि अज्ञानी नहीं दिखना चाहते? सब भांति के संग्रह दूसरों को धोखा देने के उपाय हैं। लेकिन इस भांति स्वयं को धोखा नहीं दिया जा सकता है। यह सत्य दिखते ही दृष्टि में एक आमूल परिवर्तन शुरू हो जाता है। | ||
Line 54: | Line 53: | ||
:अनेक बार ऐसा होता है कि वैद्य बीमारी से भी ज्यादा घातक सिद्ध होते हैं और | :अनेक बार ऐसा होता है कि वैद्य बीमारी से भी ज्यादा घातक सिद्ध होते हैं और | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 2V || [[image:man1036.jpg|200px]] || [[image:man1036-2.jpg|200px]] || | | 2V || [[image:man1036.jpg|200px]] || [[image:man1036-2.jpg|200px]] || | ||
:औषधियां नये रोगों की उत्पत्ति कीशृंखला बन जाती हैं। | :औषधियां नये रोगों की उत्पत्ति कीशृंखला बन जाती हैं। | ||
Line 78: | Line 76: | ||
:यह उचित है कि मैं जानूं कि मैं अज्ञानी हूं और अज्ञान को शीघ्रता से भूलने का कोई भी उपाय न करूं। भूलने की दृष्टि ही तो आत्मवंचक है। संपत्ति हो या सत्ता या तथाकथित ज्ञान, सभी में स्वयं की दरिद्रता, दीनता और अंधकारपूर्ण रिक्तता को भूलने की ही तो साधना चलती है। स्वयं की वस्तुस्थिति के विस्मरण के लिए हम सब कैसे बेचैन रहते हैं! आत्महीनता से जो भरे हैं, वे पद, अधिकार और शक्ति के लिए पागल रहते हैं। क्या आपको ज्ञात नहीं कि महत्वाकांक्षा आत्महीनता की ही पुत्री है? आत्मदरिद्र हैं वे जो स्वर्ण-मुद्राओं के ढेर इकट्ठे करने में अपने स्वर्ण जैसे जीवन को मिट्टी के मोल खो देते हैं। अपंग डोलियों पर पहाड़ चढ़ कर दिखाना चाहते हैं कि वे अपंग नहीं हैं! और लूले-लंगड़े विद्युत गति से दौड़ते यानों में बैठ कर विश्वास कर लेना चाहते हैं कि वे लूले-लंगड़े नहीं हैं! तैमूर ही लंगड़ा नहीं था, सभी तैमूर लंगड़े हैं! एलेक्जेंडर, हिटलर और शेष सभी विक्षिप्त चित्त व्यक्ति इसी नियम की साकार प्रतिमाएं हैं। जो मृत्यु से जितना भयभीत होता है, वह उतना ही हिंसक हो जाता है। दूसरों को मार कर वह विश्वास कर लेना चाहता है कि मैं मृत्यु के ऊपर हूं। शोषण है, युद्ध है, क्योंकि विक्षिप्त चित्त व्यक्ति स्वयं से पलायन करने में संलग्न हैं। | :यह उचित है कि मैं जानूं कि मैं अज्ञानी हूं और अज्ञान को शीघ्रता से भूलने का कोई भी उपाय न करूं। भूलने की दृष्टि ही तो आत्मवंचक है। संपत्ति हो या सत्ता या तथाकथित ज्ञान, सभी में स्वयं की दरिद्रता, दीनता और अंधकारपूर्ण रिक्तता को भूलने की ही तो साधना चलती है। स्वयं की वस्तुस्थिति के विस्मरण के लिए हम सब कैसे बेचैन रहते हैं! आत्महीनता से जो भरे हैं, वे पद, अधिकार और शक्ति के लिए पागल रहते हैं। क्या आपको ज्ञात नहीं कि महत्वाकांक्षा आत्महीनता की ही पुत्री है? आत्मदरिद्र हैं वे जो स्वर्ण-मुद्राओं के ढेर इकट्ठे करने में अपने स्वर्ण जैसे जीवन को मिट्टी के मोल खो देते हैं। अपंग डोलियों पर पहाड़ चढ़ कर दिखाना चाहते हैं कि वे अपंग नहीं हैं! और लूले-लंगड़े विद्युत गति से दौड़ते यानों में बैठ कर विश्वास कर लेना चाहते हैं कि वे लूले-लंगड़े नहीं हैं! तैमूर ही लंगड़ा नहीं था, सभी तैमूर लंगड़े हैं! एलेक्जेंडर, हिटलर और शेष सभी विक्षिप्त चित्त व्यक्ति इसी नियम की साकार प्रतिमाएं हैं। जो मृत्यु से जितना भयभीत होता है, वह उतना ही हिंसक हो जाता है। दूसरों को मार कर वह विश्वास कर लेना चाहता है कि मैं मृत्यु के ऊपर हूं। शोषण है, युद्ध है, क्योंकि विक्षिप्त चित्त व्यक्ति स्वयं से पलायन करने में संलग्न हैं। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 3R || [[image:man1037.jpg|200px]] || [[image:man1037-2.jpg|200px]] || | | 3R || [[image:man1037.jpg|200px]] || [[image:man1037-2.jpg|200px]] || | ||
:जीवन नारकीय हो गया है, और समाज मृत, सड़ा हुआ, दुर्गंध देता शरीर हो गया है, क्योंकि हम चित्त की बहुत सी विक्षिप्तताओं को पहचानने में समर्थ नहीं हो पा रहे हैं। सत्ता की, संग्रह की, शक्ति की सभी दौड़ें पागलपन की अवस्थाएं हैं। ये चित्त की बहुत संघातक रुग्णताएं हैं। जो व्यक्ति इन दौड़ों में हैं, वे बीमार हैं। और जहां उनकी बीमारी है, ठीक उसकी विपरीत दिशा में वे अपनी बीमारी से बचने को भागे जा रहे हैं, बिना सोचे कि बीमारी बाहर नहीं है कि उससे भागा जा सके! वह भीतर है। इसलिए उससे कितना ही भागा जाए वह सदा ही साथ है। यह बोध दौड़ने की गति को तेज कर देता है। बीमारी साथ है तो और तेजी से भागो। अंततः भागना एक पागलपन हो जाता है। और स्वाभाविक ही है, क्योंकि स्वयं से भागना संभव ही नहीं। असंभव को करने के प्रयास से ही पागलपन पैदा हो जाता है। फिर इस अशांति और अति तनाव को भूलने के लिए नशे चाहिए। शरीर के नशे चाहिए और मन के नशे चाहिए..सेक्स और शराब; भजन और कीर्तन; प्रार्थना और पूजा! स्वयं को भूलने के लिए धन की, पद की, ज्ञान की दौड़ है। अब दौड़ को भूलने के लिए कोई भी गहरी मादकता आवश्यक है। ऐसे व्यक्ति धर्म के निकट भी आत्म-विस्मरण के लिए आते हैं। धर्म भी उन्हें एक मादक द्रव्य से ज्यादा नहीं है। तथाकथित समृद्ध देशों में धर्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता का कोई और कारण नहीं है। धन की दौड़ तोड़ने लगती है तो धर्म की दौड़ शुरू हो जाती है, लेकिन दौड़ जारी रहती है। जब कि प्रश्न दौड़ को बदलने का नहीं, ठहरने का है और स्वयं से पलायन को छोड़ने का है। | :जीवन नारकीय हो गया है, और समाज मृत, सड़ा हुआ, दुर्गंध देता शरीर हो गया है, क्योंकि हम चित्त की बहुत सी विक्षिप्तताओं को पहचानने में समर्थ नहीं हो पा रहे हैं। सत्ता की, संग्रह की, शक्ति की सभी दौड़ें पागलपन की अवस्थाएं हैं। ये चित्त की बहुत संघातक रुग्णताएं हैं। जो व्यक्ति इन दौड़ों में हैं, वे बीमार हैं। और जहां उनकी बीमारी है, ठीक उसकी विपरीत दिशा में वे अपनी बीमारी से बचने को भागे जा रहे हैं, बिना सोचे कि बीमारी बाहर नहीं है कि उससे भागा जा सके! वह भीतर है। इसलिए उससे कितना ही भागा जाए वह सदा ही साथ है। यह बोध दौड़ने की गति को तेज कर देता है। बीमारी साथ है तो और तेजी से भागो। अंततः भागना एक पागलपन हो जाता है। और स्वाभाविक ही है, क्योंकि स्वयं से भागना संभव ही नहीं। असंभव को करने के प्रयास से ही पागलपन पैदा हो जाता है। फिर इस अशांति और अति तनाव को भूलने के लिए नशे चाहिए। शरीर के नशे चाहिए और मन के नशे चाहिए..सेक्स और शराब; भजन और कीर्तन; प्रार्थना और पूजा! स्वयं को भूलने के लिए धन की, पद की, ज्ञान की दौड़ है। अब दौड़ को भूलने के लिए कोई भी गहरी मादकता आवश्यक है। ऐसे व्यक्ति धर्म के निकट भी आत्म-विस्मरण के लिए आते हैं। धर्म भी उन्हें एक मादक द्रव्य से ज्यादा नहीं है। तथाकथित समृद्ध देशों में धर्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता का कोई और कारण नहीं है। धन की दौड़ तोड़ने लगती है तो धर्म की दौड़ शुरू हो जाती है, लेकिन दौड़ जारी रहती है। जब कि प्रश्न दौड़ को बदलने का नहीं, ठहरने का है और स्वयं से पलायन को छोड़ने का है। | ||
Line 92: | Line 89: | ||
:क्या धनाढ्य होने से दरिद्रता मिटती है? तो फिर विचारों से अज्ञान कैसे मिट सकता है? न तो धन व्यक्तित्व के केंद्र को स्पर्श करता है और न विचार ही। | :क्या धनाढ्य होने से दरिद्रता मिटती है? तो फिर विचारों से अज्ञान कैसे मिट सकता है? न तो धन व्यक्तित्व के केंद्र को स्पर्श करता है और न विचार ही। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 3V || [[image:man1038.jpg|200px]] || [[image:man1038-2.jpg|200px]] || | | 3V || [[image:man1038.jpg|200px]] || [[image:man1038-2.jpg|200px]] || | ||
:संपत्ति..किसी भी भांति की संपत्ति..आत्मा को नहीं छू पाती है। वह बाहर और बाहर ही हो सकती है। लेकिन उससे भ्रम पैदा हो जाता है। कल संध्या ही एक भिखारी मुझे मिला। वह बोला, मैं भिखारी हूं। उसकी आंखों में दीनता थी, वाणी में दीनता थी। लेकिन उसकी बात सुन कर मुझे हंसी आ गई और मैंने उससे कहा, पागल! क्या कहता है कि तू दरिद्र है, भिखारी है? तेरे पास धन नहीं है, क्या इतना ही दरिद्र होने के लिए काफी है? मैं तो उन्हें भी भलीभांति जानता हूं जिनके पास बहुत धन है, लेकिन वे भी दरिद्र हैं! धन से ही तू स्वयं को दरिद्र समझता हो तो भूल है। रही दूसरी और गहरी दरिद्रता की बात, सो सभी दरिद्र हैं और भिखमंगे हैं। | :संपत्ति..किसी भी भांति की संपत्ति..आत्मा को नहीं छू पाती है। वह बाहर और बाहर ही हो सकती है। लेकिन उससे भ्रम पैदा हो जाता है। कल संध्या ही एक भिखारी मुझे मिला। वह बोला, मैं भिखारी हूं। उसकी आंखों में दीनता थी, वाणी में दीनता थी। लेकिन उसकी बात सुन कर मुझे हंसी आ गई और मैंने उससे कहा, पागल! क्या कहता है कि तू दरिद्र है, भिखारी है? तेरे पास धन नहीं है, क्या इतना ही दरिद्र होने के लिए काफी है? मैं तो उन्हें भी भलीभांति जानता हूं जिनके पास बहुत धन है, लेकिन वे भी दरिद्र हैं! धन से ही तू स्वयं को दरिद्र समझता हो तो भूल है। रही दूसरी और गहरी दरिद्रता की बात, सो सभी दरिद्र हैं और भिखमंगे हैं। | ||
Line 118: | Line 114: | ||
:संग्रह में सत्य नहीं है और न ही संग्रह के छोड़ देने में। सत्य तो उसके प्रति जागने में है, जो संग्रह और त्याग, परिग्रह और अपरिग्रह, दोनों के पीछे बैठा हुआ है। | :संग्रह में सत्य नहीं है और न ही संग्रह के छोड़ देने में। सत्य तो उसके प्रति जागने में है, जो संग्रह और त्याग, परिग्रह और अपरिग्रह, दोनों के पीछे बैठा हुआ है। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 4R || [[image:man1039.jpg|200px]] || [[image:man1039-2.jpg|200px]] || | | 4R || [[image:man1039.jpg|200px]] || [[image:man1039-2.jpg|200px]] || | ||
:विचारों के संग्रह में ज्ञान नहीं है और न मात्र विचारों के न होने में ही ज्ञान है। ज्ञान तो वहां है, जहां वह है, जो विचारों का भी साक्षी है और विचारों के अभाव का भी। | :विचारों के संग्रह में ज्ञान नहीं है और न मात्र विचारों के न होने में ही ज्ञान है। ज्ञान तो वहां है, जहां वह है, जो विचारों का भी साक्षी है और विचारों के अभाव का भी। | ||
Line 132: | Line 127: | ||
:ज्ञान के लिए ज्ञान का भंडार बनाना आवश्यक नहीं। वैसा दुव्र्यवहार अपने साथ कभी मत करना। भूल से स्मृति को कभी ज्ञान मत मानना। स्मृति तो एक यांत्रिक प्रक्रिया है। वह विचार के लिए आच्छादन है। अब तो विचारों को स्मरण रखने वाले | :ज्ञान के लिए ज्ञान का भंडार बनाना आवश्यक नहीं। वैसा दुव्र्यवहार अपने साथ कभी मत करना। भूल से स्मृति को कभी ज्ञान मत मानना। स्मृति तो एक यांत्रिक प्रक्रिया है। वह विचार के लिए आच्छादन है। अब तो विचारों को स्मरण रखने वाले | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 4V || [[image:man1040.jpg|200px]] || [[image:man1040-2.jpg|200px]] || | | 4V || [[image:man1040.jpg|200px]] || [[image:man1040-2.jpg|200px]] || | ||
:यंत्र बन गए हैं। उनके आविष्कार ने स्मृति की यांत्रिकता को भलीभांति सिद्ध कर दिया है। फिर आप से तो भूल-चूक भी होती है, इन यंत्रों से भूल-चूक भी नहीं होती। असल में भूल-चूक के लिए वहां गुंजाइश ही नहीं। भूल-चूक के लिए भी कुछ अयांत्रिकता आवश्यक है। ज्ञान का भोजन देते ही वे यंत्र तत्संबंध में सारे उत्तर देने में ज्यादा कुशल और भरोसे के योग्य हो जाते हैं। क्या उन यंत्रों की भांति ही हम भी अपनी स्मृति को भोजन नहीं देते रहते हैं? और फिर जो हमारे उत्तर हैं, क्या वे भी इस भोजन की ही प्रतिध्वनियां नहीं हैं? गीता, कुरान, बाइबिल, क्या सभी को हम अपना भोजन नहीं बनाए हुए हैं? महावीर, बुद्ध, मोहम्मद से लेकर सुबह-सुबह आने वाले दैनिक अखबार तक क्या हमारी स्मृति इसी भोजन के लिए उत्सुक नहीं रहती है? क्या कभी आपने इस तथ्य के प्रति आंखें खोली हैं कि इस स्मृति से केवल वही आ सकता है जो उसमें डाला गया हो? इसलिए कहता हूं कि स्मृति विचार नहीं है। और जो उसे ही विचार समझ लेते हैं वे बड़ी जड़ता में पड़ जाते हैं। स्मृति की अपनी उपयोगिताएं हैं। उसे नष्ट करने को मैं नहीं कहता हूं। कहता हूं, यह समझने को कि उसे ही विचार नहीं समझना है। विचार उससे बहुत ही भिन्न आयाम है। | :यंत्र बन गए हैं। उनके आविष्कार ने स्मृति की यांत्रिकता को भलीभांति सिद्ध कर दिया है। फिर आप से तो भूल-चूक भी होती है, इन यंत्रों से भूल-चूक भी नहीं होती। असल में भूल-चूक के लिए वहां गुंजाइश ही नहीं। भूल-चूक के लिए भी कुछ अयांत्रिकता आवश्यक है। ज्ञान का भोजन देते ही वे यंत्र तत्संबंध में सारे उत्तर देने में ज्यादा कुशल और भरोसे के योग्य हो जाते हैं। क्या उन यंत्रों की भांति ही हम भी अपनी स्मृति को भोजन नहीं देते रहते हैं? और फिर जो हमारे उत्तर हैं, क्या वे भी इस भोजन की ही प्रतिध्वनियां नहीं हैं? गीता, कुरान, बाइबिल, क्या सभी को हम अपना भोजन नहीं बनाए हुए हैं? महावीर, बुद्ध, मोहम्मद से लेकर सुबह-सुबह आने वाले दैनिक अखबार तक क्या हमारी स्मृति इसी भोजन के लिए उत्सुक नहीं रहती है? क्या कभी आपने इस तथ्य के प्रति आंखें खोली हैं कि इस स्मृति से केवल वही आ सकता है जो उसमें डाला गया हो? इसलिए कहता हूं कि स्मृति विचार नहीं है। और जो उसे ही विचार समझ लेते हैं वे बड़ी जड़ता में पड़ जाते हैं। स्मृति की अपनी उपयोगिताएं हैं। उसे नष्ट करने को मैं नहीं कहता हूं। कहता हूं, यह समझने को कि उसे ही विचार नहीं समझना है। विचार उससे बहुत ही भिन्न आयाम है। | ||
Line 142: | Line 136: | ||
:ज्ञान स्मृति से भिन्न है, क्योंकि वह यांत्रिक प्रक्रिया नहीं, सचेतन बोध है। ज्ञान स्मृति नहीं है। इसलिए ऐसे यंत्र कभी विकसित नहीं हो सकते हैं, जिनमें ज्ञान हो। जो कार्य यांत्रिक है, केवल उसे ही यंत्रों से कराया जा सकता है, और जो यांत्रिक है, उसे ही विचार मान लेने से मनुष्य एक यंत्र मात्र ही रह जाता है। स्मृति को ही विचार मान लेना मनुष्य की यांत्रिकता को घोषित करना है। प्रज्ञा तो यांत्रिक नहीं है, किंतु पांडित्य सदा यांत्रिक रहा है। इसलिए तथाकथित पंडितों के मस्तिष्क से ज्यादा जड़ और विचारहीन मस्तिष्क खोजना कठिन है। समस्या के पूर्व ही उनके समाधान तैयार रहते हैं। प्रश्न के पूर्व ही उनके उत्तर तय हैं। उन्हें सोचना नहीं, मात्र दोहराना है। ऐसे ही जड़ मस्तिष्क सदा से शास्त्रों को दोहराते रहे हैं और शास्त्रों के नाम पर लड़ते-मरते भी रहे हैं। इन दोहराने वाले मस्तिष्क को विचार विद्रोह प्रतीत होता है। उनका आग्रह विचार के विरोध में सदैव विश्वास के लिए रहा है। मस्तिष्क की यांत्रिकता से विचार का तो मेल नहीं बैठता, लेकिन विश्वास से उसकी पटरी खूब बैठ जाती है। अंधे का अंधे से मिलन सुखद हो तो कोई आश्चर्य नहीं। न स्मृति के पास आंखें हैं, न विश्वास के पास। इसलिए स्मृति-निर्भर विचारणा विश्वास का सहारा मांगती है, और विश्वास स्मृति-निर्भर पुनरुक्ति से परिपुष्ट होता है। | :ज्ञान स्मृति से भिन्न है, क्योंकि वह यांत्रिक प्रक्रिया नहीं, सचेतन बोध है। ज्ञान स्मृति नहीं है। इसलिए ऐसे यंत्र कभी विकसित नहीं हो सकते हैं, जिनमें ज्ञान हो। जो कार्य यांत्रिक है, केवल उसे ही यंत्रों से कराया जा सकता है, और जो यांत्रिक है, उसे ही विचार मान लेने से मनुष्य एक यंत्र मात्र ही रह जाता है। स्मृति को ही विचार मान लेना मनुष्य की यांत्रिकता को घोषित करना है। प्रज्ञा तो यांत्रिक नहीं है, किंतु पांडित्य सदा यांत्रिक रहा है। इसलिए तथाकथित पंडितों के मस्तिष्क से ज्यादा जड़ और विचारहीन मस्तिष्क खोजना कठिन है। समस्या के पूर्व ही उनके समाधान तैयार रहते हैं। प्रश्न के पूर्व ही उनके उत्तर तय हैं। उन्हें सोचना नहीं, मात्र दोहराना है। ऐसे ही जड़ मस्तिष्क सदा से शास्त्रों को दोहराते रहे हैं और शास्त्रों के नाम पर लड़ते-मरते भी रहे हैं। इन दोहराने वाले मस्तिष्क को विचार विद्रोह प्रतीत होता है। उनका आग्रह विचार के विरोध में सदैव विश्वास के लिए रहा है। मस्तिष्क की यांत्रिकता से विचार का तो मेल नहीं बैठता, लेकिन विश्वास से उसकी पटरी खूब बैठ जाती है। अंधे का अंधे से मिलन सुखद हो तो कोई आश्चर्य नहीं। न स्मृति के पास आंखें हैं, न विश्वास के पास। इसलिए स्मृति-निर्भर विचारणा विश्वास का सहारा मांगती है, और विश्वास स्मृति-निर्भर पुनरुक्ति से परिपुष्ट होता है। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 5R || [[image:man1041.jpg|200px]] || [[image:man1041-2.jpg|200px]] || | | 5R || [[image:man1041.jpg|200px]] || [[image:man1041-2.jpg|200px]] || | ||
:आज की ही बात है, सुबह-सुबह ही ऐसे एक ज्ञानी ने दर्शन दिए। गीता उन्हें कंठस्थ है। चालीस वर्षों से गीता का पाठ करते हैं। अब सेवा से निवृत्त हुए हैं तो अहर्निश गीता का पारायण चल रहा है। उनकी बात-बात में गीता आ जाती है। चित्त को उसके शब्दों से खुद भर लिया है। प्रसंग हो या नहीं, उन शब्दों को दोहराते रहते हैं। बहुत अशांत हैं। कलह प्रिय हैं। जहां बैठते हैं वहीं विवाद कर बैठते हैं। लोग उनके ज्ञान से भय खाते हैं। उनके उपदेशों से बचते हैं। उनके हाथों में पड़ जाते हैं तो निकल जाते हैं। उन्हें कृष्ण के वचन समझ में आते हैं, लेकिन लोगों का उनके ज्ञान के प्रति जो भय है वह दिखाई नहीं देता। स्वयं की अशांति के कारण भी दिखाई नहीं देते, यद्यपि जगत में कैसे शांति होगी इसके लिए रामबाण नुस्खे वे अंगुलियों पर बता देते हैं। यह है शास्त्रों को, पराए विचारों को दोहराने वाले चित्त की जड़ता। ऐसे स्वयं की तो कोई समस्या हल नहीं होती है। और फिर जब अशांत चित्त व्यक्ति शास्त्रों को पकड़ लेते हैं तो शास्त्र भी संघर्ष, संगठन और हिंसा के कारण बन जाते हैं। क्या यह संभव है कि बुद्ध और क्राइस्ट, महावीर और जरथुस्त्र के शब्द मनुष्य को मनुष्य से तोड़ने वाले बनें? क्या वे हिंसा और वैमनस्य के आधार हो सकते हैं? लेकिन चित्त की जड़ता उन्हें भी शोषण और संघर्ष, हिंसा और युद्ध में परिणत कर लेती है। धर्मों का इतिहास मनुष्य के मन की जड़ता के अतिरिक्त और किस बात की गवाही देता है? | :आज की ही बात है, सुबह-सुबह ही ऐसे एक ज्ञानी ने दर्शन दिए। गीता उन्हें कंठस्थ है। चालीस वर्षों से गीता का पाठ करते हैं। अब सेवा से निवृत्त हुए हैं तो अहर्निश गीता का पारायण चल रहा है। उनकी बात-बात में गीता आ जाती है। चित्त को उसके शब्दों से खुद भर लिया है। प्रसंग हो या नहीं, उन शब्दों को दोहराते रहते हैं। बहुत अशांत हैं। कलह प्रिय हैं। जहां बैठते हैं वहीं विवाद कर बैठते हैं। लोग उनके ज्ञान से भय खाते हैं। उनके उपदेशों से बचते हैं। उनके हाथों में पड़ जाते हैं तो निकल जाते हैं। उन्हें कृष्ण के वचन समझ में आते हैं, लेकिन लोगों का उनके ज्ञान के प्रति जो भय है वह दिखाई नहीं देता। स्वयं की अशांति के कारण भी दिखाई नहीं देते, यद्यपि जगत में कैसे शांति होगी इसके लिए रामबाण नुस्खे वे अंगुलियों पर बता देते हैं। यह है शास्त्रों को, पराए विचारों को दोहराने वाले चित्त की जड़ता। ऐसे स्वयं की तो कोई समस्या हल नहीं होती है। और फिर जब अशांत चित्त व्यक्ति शास्त्रों को पकड़ लेते हैं तो शास्त्र भी संघर्ष, संगठन और हिंसा के कारण बन जाते हैं। क्या यह संभव है कि बुद्ध और क्राइस्ट, महावीर और जरथुस्त्र के शब्द मनुष्य को मनुष्य से तोड़ने वाले बनें? क्या वे हिंसा और वैमनस्य के आधार हो सकते हैं? लेकिन चित्त की जड़ता उन्हें भी शोषण और संघर्ष, हिंसा और युद्ध में परिणत कर लेती है। धर्मों का इतिहास मनुष्य के मन की जड़ता के अतिरिक्त और किस बात की गवाही देता है? | ||
Line 150: | Line 143: | ||
:शास्त्रीय मस्तिष्क को मैं जड़ मस्तिष्क कह रहा हूं, क्यों? क्योंकि जीवन की समस्याएं नित्य बदल जाती हैं, लेकिन उसके समाधान नहीं बदलते। दुनिया माक्र्स पर आ जावे तो भी वह मनु पर ही बैठा रहता है। फिर दुनिया माक्र्स से आगे निकल जाती है, लेकिन वह माक्र्स को ही पकड़ कर बैठ जाता है। बाइबिल छोड़ता है तो कैपिटल पकड़ लेता है, लेकिन बिना शास्त्र को पकड़े उसकी गति नहीं। जीवन को समझना उसे मूल्यवान नहीं मालूम होता। उसे तो सिद्धांतों और शब्दों से प्रेम होता है। यह भी इसलिए कि जीवन को समझने के लिए विचार चाहिए, जब कि शास्त्र को पकड़ने में विचार की कोई आवश्यकता नहीं। स्मृति को किसी भी चीज से भर लेना बड़ी सरल बात है, किंतु वह प्रौढ़ बुद्धि का लक्षण नहीं। प्रौढ़ता का लक्षण है विचार, समस्याओं को देखने की क्षमता। शास्त्रीय बुद्धि को समस्याएं दिखाई ही नहीं देतीं। समस्याएं तो उन खूंटियों की भांति होती हैं, जिन पर अपने बंधे-बंधाए, रटे-रटाए सिद्धांतों को टांगने में उसे मजा आता है। शास्त्रीय बुद्धि समस्या के अनुकूल समाधान नहीं, वरन अपने पूर्व-निर्धारित समाधान के अनुकूल ही समस्या को देखती है। और यह न देखने से भी बदतर है। | :शास्त्रीय मस्तिष्क को मैं जड़ मस्तिष्क कह रहा हूं, क्यों? क्योंकि जीवन की समस्याएं नित्य बदल जाती हैं, लेकिन उसके समाधान नहीं बदलते। दुनिया माक्र्स पर आ जावे तो भी वह मनु पर ही बैठा रहता है। फिर दुनिया माक्र्स से आगे निकल जाती है, लेकिन वह माक्र्स को ही पकड़ कर बैठ जाता है। बाइबिल छोड़ता है तो कैपिटल पकड़ लेता है, लेकिन बिना शास्त्र को पकड़े उसकी गति नहीं। जीवन को समझना उसे मूल्यवान नहीं मालूम होता। उसे तो सिद्धांतों और शब्दों से प्रेम होता है। यह भी इसलिए कि जीवन को समझने के लिए विचार चाहिए, जब कि शास्त्र को पकड़ने में विचार की कोई आवश्यकता नहीं। स्मृति को किसी भी चीज से भर लेना बड़ी सरल बात है, किंतु वह प्रौढ़ बुद्धि का लक्षण नहीं। प्रौढ़ता का लक्षण है विचार, समस्याओं को देखने की क्षमता। शास्त्रीय बुद्धि को समस्याएं दिखाई ही नहीं देतीं। समस्याएं तो उन खूंटियों की भांति होती हैं, जिन पर अपने बंधे-बंधाए, रटे-रटाए सिद्धांतों को टांगने में उसे मजा आता है। शास्त्रीय बुद्धि समस्या के अनुकूल समाधान नहीं, वरन अपने पूर्व-निर्धारित समाधान के अनुकूल ही समस्या को देखती है। और यह न देखने से भी बदतर है। | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 5V || [[image:man1042.jpg|200px]] || [[image:man1042-2.jpg|200px]] || | | 5V || [[image:man1042.jpg|200px]] || [[image:man1042-2.jpg|200px]] || | ||
:क्योंकि इस भांति थोपे गए समाधान पुरानी समस्याओं को तो मिटाते नहीं, उलटे और नयी समस्याएं खड़ी कर देते हैं। अप्रौढ़ दृष्टि उस पागल दर्जी की ही भांति होती है जो बने-बनाए कपड़े को खींचता है, और जब वे किसी के शरीर पर ठीक नहीं आते हैं तो उससे कहता है कि निश्चय ही आपके शरीर में ही कहीं कोई भूल है। पागल दर्जी के कपड़ों में कोई भूल कैसे हो सकती है? पंडितों के शास्त्रों में भी कोई भूल कैसे हो सकती है? भूल है तो जरूर जीवन में है, शास्त्रों में नहीं! बदलाहट करनी है तो जीवन में करनी है। इस जड़तापूर्ण चित्त-दशा के कारण जीवन व्यर्थ ही उलझता गया है। हजारों साल के शास्त्रों और परंपराओं के बोझ के कारण हम कुछ भी हल करने में क्रमश: असमर्थ होते गए हैं। परंपराओं ने..मृत परंपराओं ने..हमारे मन को सब ओर से घेर कर बिल्कुल ही पंगु कर दिया है। किसी भी समस्या का जीवंत हल खोजना तो दूर, उस समस्या को उसके मूल और नग्न रूप में देखना ही करीब-करीब असंभव हो गया है। जीवन उलझता जाता है और हम तोतों की भांति रटे हुए सूत्र दोहराते जा रहे हैं। | :क्योंकि इस भांति थोपे गए समाधान पुरानी समस्याओं को तो मिटाते नहीं, उलटे और नयी समस्याएं खड़ी कर देते हैं। अप्रौढ़ दृष्टि उस पागल दर्जी की ही भांति होती है जो बने-बनाए कपड़े को खींचता है, और जब वे किसी के शरीर पर ठीक नहीं आते हैं तो उससे कहता है कि निश्चय ही आपके शरीर में ही कहीं कोई भूल है। पागल दर्जी के कपड़ों में कोई भूल कैसे हो सकती है? पंडितों के शास्त्रों में भी कोई भूल कैसे हो सकती है? भूल है तो जरूर जीवन में है, शास्त्रों में नहीं! बदलाहट करनी है तो जीवन में करनी है। इस जड़तापूर्ण चित्त-दशा के कारण जीवन व्यर्थ ही उलझता गया है। हजारों साल के शास्त्रों और परंपराओं के बोझ के कारण हम कुछ भी हल करने में क्रमश: असमर्थ होते गए हैं। परंपराओं ने..मृत परंपराओं ने..हमारे मन को सब ओर से घेर कर बिल्कुल ही पंगु कर दिया है। किसी भी समस्या का जीवंत हल खोजना तो दूर, उस समस्या को उसके मूल और नग्न रूप में देखना ही करीब-करीब असंभव हो गया है। जीवन उलझता जाता है और हम तोतों की भांति रटे हुए सूत्र दोहराते जा रहे हैं। | ||
Line 162: | Line 154: | ||
:विचार-शक्ति पराए विचारों से मुक्त होते ही जागने लगती है। जब तक | :विचार-शक्ति पराए विचारों से मुक्त होते ही जागने लगती है। जब तक | ||
|- style="vertical-align:top;" | |- style="vertical-align:top;" | ||
| 6 || [[image:man1043.jpg|200px]] || [[image:man1043-2.jpg|200px]] || | | 6 || [[image:man1043.jpg|200px]] || [[image:man1043-2.jpg|200px]] || | ||
:पराए विचारों से काम चलाने की वृत्ति होती है तब तक स्वयं की शक्ति के जागरण का कोई हेतु ही नहीं होता। विचारों की बैसाखियां छोड़ते ही स्वयं के पैरों से चलने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से मृत पड़े पैरों में अनायास ही रक्त-संचार होने लगता है। फिर चलने से ही चलना आता है। | :पराए विचारों से काम चलाने की वृत्ति होती है तब तक स्वयं की शक्ति के जागरण का कोई हेतु ही नहीं होता। विचारों की बैसाखियां छोड़ते ही स्वयं के पैरों से चलने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से मृत पड़े पैरों में अनायास ही रक्त-संचार होने लगता है। फिर चलने से ही चलना आता है। | ||
Line 170: | Line 161: | ||
:विचारों से मुक्त हों और देखें। क्या देखेंगे? देखेंगे कि स्वयं की अतःसत्ता से कोई नयी ही शक्ति जाग रही है। किसी अभिनव और अपरिचित ऊर्जा का आविर्भाव हो रहा है। जैसे च्रुहीन को अनायास ही च्रु मिल गए हों, ऐसा ही लगेगा; या जैसे अंधेरे गृह में अचानक ही दीया जल गया हो, ऐसा लगेगा। विचार की शक्ति जागती है तो अंतर्हृदय आलोक से भर जाता है। विचार-शक्ति का उदभव होता है तो जीवन में आंखें मिल जाती हैं। और जहां आलोक है, वहां आनंद है। और जहां आंख है, वहां मार्ग निष्कंटक है। जो जीवन अविचार में दुख हो जाता है, वही जीवन विचार के आलोक में संगीत बन जाता है। | :विचारों से मुक्त हों और देखें। क्या देखेंगे? देखेंगे कि स्वयं की अतःसत्ता से कोई नयी ही शक्ति जाग रही है। किसी अभिनव और अपरिचित ऊर्जा का आविर्भाव हो रहा है। जैसे च्रुहीन को अनायास ही च्रु मिल गए हों, ऐसा ही लगेगा; या जैसे अंधेरे गृह में अचानक ही दीया जल गया हो, ऐसा लगेगा। विचार की शक्ति जागती है तो अंतर्हृदय आलोक से भर जाता है। विचार-शक्ति का उदभव होता है तो जीवन में आंखें मिल जाती हैं। और जहां आलोक है, वहां आनंद है। और जहां आंख है, वहां मार्ग निष्कंटक है। जो जीवन अविचार में दुख हो जाता है, वही जीवन विचार के आलोक में संगीत बन जाता है। | ||
|} | |} |
Revision as of 11:21, 3 February 2019
Liberation from Thoughts for Ideas (?)
- year
- 1968
- notes
- 6 sheets plus 5 written on reverse.
- Sheet numbers showing "R" and "V" refer to "Recto and Verso".
- Published as ch.15 (of 43) of Main Kahta Aankhan Dekhi (मैं कहता आंखन देखी).
- see also
- Osho's Manuscripts