Letter written on 13 Mar 1962: Difference between revisions

From The Sannyas Wiki
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
No edit summary
Line 31: Line 31:
:[[Krantibeej ~ 043]] - The event of this letter.
:[[Krantibeej ~ 043]] - The event of this letter.
:[[Letters to Anandmayee]] - Overview page of these letters.
:[[Letters to Anandmayee]] - Overview page of these letters.
[[Category:Manuscripts]] [[Category:Manuscript Letters (hi:पांडुलिपि पत्र)|Letter 1962-03-13]]

Revision as of 04:21, 9 August 2021

This is one of hundreds of letters Osho wrote to Ma Anandmayee, then known as Madan Kunwar Parakh. It was written on 13 Mar 1962.

This letter has been published in Krantibeej (क्रांतिबीज) as letter 43 (edited and trimmed text) and later in Bhavna Ke Bhojpatron Par Osho (भावना के भोजपत्रों पर ओशो) on p 104 (2002 Diamond edition).

रजनीश

११५, नेपियर टाउन
जबलपुर (म.प्र.)

मां,
सुबह एक पत्र मिला है। किसी ने उसमें पूछा है कि जीवन दुख में घिरा है फिर भी आप आनंद की बात कैसे करते हैं? जो है उसे देखें तो आनंद की बातें कल्पना प्रतीत होती है।

उसे उत्तर में लिख रहा हूँ कि निश्चय ही जीवन दुख में घिरा है : चारों ओर दुख है पर जो घिरा है वह दुख नहीं है। जबतक जो घेरे है उसे देखते रहेंगे दुख ही मालूम होगा पर जिस क्षण उसे देखने लगेंगे जो कि घिरा है तो उसी क्षण दुख असत्य होजाता है और आनन्द सत्य हो जाता है। कुल दृष्टि परिवर्तन की बात है। जो दृष्टि दृष्टा को प्रगट कर देती है वही सम्यक्‌ दृष्टि है। दृष्टा के प्रगट होते ही सब आनंद होजाता है क्योंकि आनंद उसका स्वरूप है। जगत्‌ फिर भी रहता है पर नया होजाता है। आत्म अज्ञान के कारण उसमें जो कांटे मालुम हुए थे वे अब कांटे नहीं मालुम होते हैं।

दुख की सत्ता वास्तविक नहीं है क्योंकि परवर्ती अनुभव से वह खंडित होजाती है। जागने पर जैसे स्वप्न अवास्तविक होजाता है वैसे ही स्व-बोध पर दुख होजाता है।

आनंद सत्य है कारण वह स्व है।

१३ मार्च १९६२

रजनीश के प्रणाम


See also
Krantibeej ~ 043 - The event of this letter.
Letters to Anandmayee - Overview page of these letters.