Letter written on 2 Mar 1966 (2)
Letter written to Pratap J. Toliya on 2 Mar 1966. It is unknown if it has been published or not.
Sw Satya Anuragi kindly shared this and other 17 letters to Pratap.
मेरे प्रिय, मनुष्य साधारणतः मूर्च्छा में जीता है। और अनेक अनेक रूपों में उसका चित्त मूर्च्छा की खोज करता है। जिस भांति भी स्वयं को भुला जा सके, उस भांति ही वह स्वयं को भूलना चाहता है। लेकिन विस्मरण से 'स्व' मिटता नहीं है, बस उसके मिटने का भ्रम ही निर्मित होता है। 'स्व' मिटता है: पूर्ण आत्म-स्मरण से। वह उपलब्धि मूर्च्छा की नहीं वरन् संपूर्ण अमूर्च्छा की है। और जहां 'स्व' नहीं है, वहीं सत्य है, वहीं सज्ञा है, वहीं संगीत है। क्या 'स्व' से अधिक असत्य कुछ और है? और क्या 'स्व' से अधिक विसंगतिपूर्ण स्वर कोई और हो सकता है? लेकिन इस कारण उसे भुलाना नहीं है क्योंकि जिससे हम भुलाते हैं, उसे हम स्वीकार करते हैं, और बचा लेते हैं! सत्य को, सौंदर्य को, संगीत को खोजो-- लेकिन एक स्मरण सदा रहे कि ये आत्मविस्मरण के उपाय न हों। जीवन से पलायन खोजना, जीवन से वंचित हो जाना है। जीवन तो उसका है जो उसेमें उसमें जागते हैं और उसे जीतते हैं। वहां सब को मेरा प्रेम। यदि गुरुदयाल मल्लिक को पत्र लिखो तो मेरे प्रणाम लिखना। २/३/१९६६ रजनीश के प्रणाम |
- See also
- Letters to Pratap ~ 02 - The event of this letter.